भारत की एलओसी पर की गई कार्रवाई में मारे गए 15 पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकी: रिपोर्ट

 नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर के पास नियंत्रण रेखा के नजदीक आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर बीते 10 अप्रैल को भारतीय सेना के आर्टिलरी हमले में 8 आतंकी और 15 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए। घटना के जुड़े दो सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए एक संदेश था कि गलतियों का नतीजा भुगतना होगा। पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने किशनगंगा नदी के किनारे दुधनियाल को निशान बनाया था, जहां आतंकवादियों के लॉन्च पैडथे। यह हमला पहाड़ों पर बसे केरन सेक्टर से किया गया, जहां 5 अप्रैल को भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार (12 अप्रैल) को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।